रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चुनाव में गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई -एसडीएम

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव के दुसरे चरण में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को गभाना, चंडौस, पिसावव बरौली नगर पंचायत के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित पोलिंग पार्टियां व पुलिस फोर्स देर शाम तक पहुंच गईं। कई बूथों पर बैरीकेटिंग आदि करने के का काम देर शाम तक जारी रहा। एसडीएम केबी सिंह ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही होने दी जायेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।उन्होने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले तथा वोटरों को किसी भी प्रकार से धमकाकर उन्हें वोट डालने से रोकने वाले लोगों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है। अगर उन्होने कोई गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा।उन्होने मतदाताओं से निर्भीक व निडर होकर मतदान करने की अपील की है। एसडीएम ने बताया कि गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचयात के तमाम बूथों पर बड़ी मात्रा में अलावा पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। इसके अलावा संबंधित सुपर जोनल, जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेट, क्लस्टर मोबाइल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। साथ ही चुनाव में विघ्न डालने वालों पर पैनी निगाह भी रखेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर गुरुवार को कस्बा व आस पास के तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल व सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ताकि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकें। उन्होंने बताया कि चुनाव के संचालन के लिए तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां पर कोई भी मतदाता 9412174749 नंबर पर अपनी शिकायत अथवा समस्या की जानकारी दे सकता है।

बूथों से होगी वेबकास्टिंग

एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष व पारदर्शिता से कराने के लिए गभाना में कन्होई, मोहरेनावपनिहावर, बरौली में बरौला, लहटोई, चंडौस में प्राथमिक विद्यालय तथा पिसाव में विक्रम सेवा सदन इंटर कालेज मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। वेब कास्टिंग सुबह मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति होने तक जारी रहेगा। जिस पर चुनाव आयोग की सीधी नजर रहेगी।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!