रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है सुंदरकांड का पाठ

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के सुमंगलम हॉस्टल में शनिवार की रात्रि भव्य संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा के साथ ही प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। संगीतमय पाठ के दौरान सभी लोग भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात्रि तक झूमे। सुंदर कांड के विश्राम के बाद श्री हनुमान चालीसा व आरती हुई। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया।

कुलपति ने कहा कि श्री रामचरित मानस का पंचम सोपान सुंदरकांड आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला है। इसका नित्य पाठ करने से व्यक्ति को मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। वहीं अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए आत्मविश्वास मिलता है। यदि धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो सुंदर कांड के पाठ से दुख दूर हो जाते हैं। संयोजक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने बताया कि श्री रामचरित मनास मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन चरित्र पर आधारित है। किंतु सुंदर कांड में हनुमान जी महाराज की भगवान राम के प्रति भक्ति भाव का सुंदर वर्णन है। इसका पाठ करने व सुनने से समाज के लिए अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में वीरेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र कौशिक, ताराचंद, पूरनचंद निराला, दिनेश पाठक, ललित चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, योगेश कौशिक का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों में नितिन, शशांक, मोहित, नंदिनी, शिवम, विशाल, दयाशंकर, साहस आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!