रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने बरौली मामले में उचित कार्रवाई न करने पर चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

अलीगढ़। थाना जवां के कस्बा बरौली में बुधवार व गुरुवार को गैस के सिलेंडर को लीक होने पर दो समुदाय के बीच हुए बवाल को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार को घटना को गंभीरता से न लेने, समय से उचित कार्रवाई न करने तथा सर्तकता न रखने पर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर लाइन हाजिर किया है।

वहीं जवां थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी बरौली बनाया है। चौकी प्रभारी कासिमपुर अशोक कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक जवां, उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना जवां, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कासिमपुर, उपनिरीक्षक महेशपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना जवां तथा उपनिरीक्षक मोहर सिंह को पुलिस लाइन से थाना हरदुआगंज स्थानांतरण किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!