रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टेंपो ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल

लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास टेंपों की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार नादा बाजीदपुर नई कॉलोनी निवासी मोहित कुमार मंगलवार को हाईवे खेरेश्वर चौराहा पर सड़क पार कर रहा था। तभी सामने से आ रहे टेंपों ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया तथा टेंपो का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार टेंपो चालक नशे की हालत में था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!