रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, सात लोग हुए घायल

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ल्हौसरा के पास सवारियां लेकर आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में टेंपो में दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

प्रत्यदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर में एक टेंपो खैर से सवारियों को लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव ल्हौसरा के निकट पहुंचा। तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद टेंपो में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मचने लगे। हादसे में टेंपो चालक के अलावा चंद्रवती पुत्री डालचंद, रामपाल निवासीगण शाहदरा दिल्ली, हरबेजी देवी पत्नी रमेश चंद निवासी करहारी मथुरा, सोनू निवासी माया गार्डन महेंद्र नगर, मोहन निवासी नगला कलार, बाबूलाल निवासी ऐंचना घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद दूसरा टेंपो चालक अन्य घायलों को मौके पर ही छोड़कर घायल टेंपो चालक को अपने साथ ले गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!