रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

गभाना। क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश व समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।

सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम हुआ। जहां प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप मात्र एक राजा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के प्रति अटूट निष्ठा के प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर पूजा सिंह, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, करन कुमार, भावना चौहान, धर्मेंद्र सिंह, कुशलेंद्र सिंह, सूरज चौहान और दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य शिवकांत रावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की वीरता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन और घास की रोटी खाकर भी स्वाभिमान की रक्षा करने के प्रसंग को साझा किया, जिसे सुनकर छात्र भावविभोर हो उठे। यहां पर हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह राघव, करन माहौर, हरेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, अजय कुमार, राजकुमार कुशवाह, श्याम सिंह, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, रूबी सिंह, उर्मिला सिंह, गीतांजली, काजल आदि मौजूद रहे।कस्बे के सरस्वती पब्लिक स्कूल में जयंती बड़े ही भव्य स्तर पर मनाई गई। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को महाराणा प्रताप से यह सीखना चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। इस दौरान रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, रवि कुमार, अंकित सिंह, सौम्या सिंह, सुमन, रितु, सना नूर, दीक्षा, मंजू देवी, देवेन्द्र सिंह, गरिमा सिंह, एकता सिंह, सपना जादौन, खुशी शर्मा, ईशा चौहान, निशा, रेखा देवी, देवेश, कंचन सिंह, शिखा चौहान और कुमारी ज्योति उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!