रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ओगर नगला राजू में ग्राम प्रधान पद को 6 सितंबर को होगा उपचुनाव

अलीगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रिक्त चल रहे पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सार्वजनिक अधिसूचना के साथ ही चुनाव कार्यक्रम कर दिया है। डीएम के अनुसार 22 अगस्त को रिक्त पदों के लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चिन्ह आवंटन किए जाएंगे तथा 6 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि 8 सितंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना व परिणाम घोषित किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद को ब्लाॅक चंडौस के ओगर नगला राजू में अन्य पिछड़ा वर्ग व जवां के जमालपुर सिया में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चुनाव होगा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य ( बीडीसी)  को ब्लॉक अकराबाद के वार्ड संख्या 84 मानई द्वितीय में अन्य पिछड़ा वर्ग,  ब्लॉक चंडौस के वार्ड संख्या 05 किन्हुंआ में अनारक्षित पद, ब्लॉक धनीपुर के वार्ड 11 मीरपुर द्वितीय अनारक्षित पद के रिक्त पदों के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है।

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक अकराबाद के धनौली चिनौली वार्ड संख्या आठ अन्य पिछड़ा वर्ग, गोपी, वार्ड संख्या 15 अनारक्षित, भीमपुर वार्ड संख्या 01, अनुसूचित जाति महिला, भीमपुर हरिपुर वार्ड संख्या 05, अति पिछड़ा वर्ग महिला, ब्लॉक इगलास के मतरोई वार्ड संख्या 06 अनुसचित जाति, खैर के महगौरा के वार्ड संख्या 04 अनारक्षित,

गंगीरी के गालिबपुर वार्ड संख्या 08 के अति पिछड़ा वर्ग महिला, बरला वार्ड संख्या 06 अनुसूचित पिछड़ा वर्ग महिला, आलमपुर रानी के वार्ड संख्या 03 में अनुसूचित जाति, टिकटा वार्ड संख्या 12 अति पिछड़ा वर्ग महिला, टिकटा वार्ड संख्या 13 अन्य पिछड़ा वर्ग, सिखरना कलां वार्ड संख्या 11 अनुसूचित जाति, भुड़िया रामपुर वार्ड संख्या 08 अति पिछड़ा वर्ग महिला, अलहदादपुर वार्ड संख्या 06, अनुसूचित जाति,

ब्लॉक जवां के इस्माइलपुर 02 महिला, इस्मालपुर वार्ड संख्या 11 अति पिछड़ा वर्ग महिला, ब्लॉक टप्पल के बालनपुर वार्ड संख्या 05 अनारक्षित, पालर वार्ड संख्या 04 अनुसूचित जाति, ब्लॉक धनीपुर के कल्यानपुर के वार्ड संख्या महिला, छिड़ावली के वार्ड संख्या 05, अनारक्षित, गुरुसिकरन वार्ड संख्या 14 अनारक्षित, भवनगढ़ी वार्ड संख्या 02 अनुसूचित जाति, ब्लॉक लोधा के भीकमपुर के वार्ड संख्या 12 अनारक्षित, चंदरौला के वार्ड संख्या 07 के अन्य पिछड़ा वर्ग के रिक्त पद पर चुनाव होगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!