रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करबन नदी पुल के किनारा हुआ गड्ढा, खानापूर्ति करके विभाग ने किया बंद

इगलास। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर स्थित करबन नदी का पुल इन दिनों खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। पुल के एक किनारे के धंस जाने से सड़क के बीचोबीच गड्ढा बन गया है, जो अब किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के नीचे से मिट्टी निकलने के कारण सड़क की नींव कमजोर हो गई है और इसी कारण रोड का किनारा धंस गया है। यह गड्ढा दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही में भी जोखिम बढ़ गया है। जब मीडिया के माध्यम से यह मामला विभाग के संज्ञान में आया तो संबंधित अधिकारियों ने आनन-फानन में गड्ढे में गिट्टी डालकर मरम्मत की खानापूरी कर दी, लेकिन यह केवल अस्थायी समाधान प्रतीत हो रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग की यह लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने मांग की है कि पुल की संपूर्ण तकनीकी जांच कराकर उसकी मरम्मत का स्थायी समाधान जल्द से जल्द किया जाए। समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह पुल एक बड़े हादसे का सबब बन सकता है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!