रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

परीक्षा परिणाम पाकर खुशी से खिले छात्रों के चेहरे

गभाना। कस्बा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। विद्यालय में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिलउठे।

प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने नौनिहालों को शिक्षा के साथ-साथ सदाचार का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर प्राप्त करने में आत्मविश्वास, अनुशासन, कार्य योजना आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है। छात्र लक्ष्य निर्धारण कर सफलता वरण करें एवं जीवन में नैतिक मूल्यों से समाज व राष्ट्र की सेवा करें। इस अवसर पर रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, रवि कुमार, एकता सिंह, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, गुंजन सिंह, हेमा सिंह, नीतू सिंह, सौम्या सिंह, सुमन, आरती, रितु, स्वाती सिंह, मुस्कान, दीक्षा, मंजू देवी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!