रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अपराध से जुड़ी खबरें

मारपीट की घटनाओं में प्राथमिकी पंजीकृत

इगलास कोतवाली की बहादुरपुर चौकी के गांव नगला डागुर निवासी ऊदल सिंह का कहना है कि वह एक अप्रैल को खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान गांव के ही श्यामवीर, सुनीता देवी से कहासुनी होने पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने उसको पानी लगाने के लिए कह दिया। पुलिस के जाने के बाद उसको मारपीट कर चुटैल कर दिया। वहीं गांव करथला निवासी बच्चू सिंह का कहना है कि दो अप्रैल को वह गांव में दूध कढ़ाकर आ रहा था। इसी दौरान गांव का ही भोला शंकर ने गाली-गलौज की तथा मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। नाती मनीष ने विरोध किया तो आरोपित ने हम दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों घटनाओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

सिपाही की पत्नी के साथ की छेड़छाड़

इगलास कोतवाली की बेसवां चौकी क्षेत्र के एक सिपाही की पत्नी को गांव का युवक मोबाइल पर गंदे मैसेज व वीडियो भेजता था। महिला ने पति को जानकारी दी तो आरोपित युवक के पिता से शिकायत की। शिकायत करने पर युवक के पिता ने अपने बेटे की सिफारिश ली। मंगलवार को सिपाही की पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान युवक दीवाल से कूद कर घर में घुस आया। किचिन में पहुंचकर महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा और कहा कि मुझे जेल जाने से डर नहीं लगता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस घटना के युवक योगेश व उसके पिता अजीत के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

गौंडा थाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि वह सुबह चार बजे घर पर झाड़ू लगा रही थी। घर के बाहर निकलते ही गांव के ओमवीर पुत्र हरि सिंह ने गलत नीयत से पकड़ लिया और जबरदस्ती की। धमकी दी कि यदि तूने किसी से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। शिकायत करने की कहने पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे हाथ की नस कट गई। शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!