रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दिनदहाड़े मंदिर से घंटा चोरी कर फरार हुए बाइक सवार

लोधा। क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी स्थित मंदिर से दिनदाहाड़े बाइक सवार तीन लोग घंटा चोरी कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने चोरों का काफी पीछा किया, लेकिन चोर चकरा देकर भाग गए।

ग्रामीणों के अनुसार मंदिर से पिछले एक सप्ताह में मंदिर से घंटा चोरी की दूसरी घटना है।
बुलाकगढ़ी में गांव के बाहर एक मंदिर बना हुआ है। गांव के किसान जयपाल सिंह के अनुसार गुरुवार दोपहर में वह खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग मंदिर पर आकर रूक गए। उक्त तीनों ने पहले पानी पिया फिर कुछ देर वह मंदिर पर बैठे रहे। मौका पाते ही तीनों चोर मंदिर से चारों ने पीतल के चार घंटा उतार लिए और बाइक स्टार्ट कर भागने लगे।

जिस पर किसान ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और बाइक सवार चोरों का काफी पीछा किया, लेकिन चोर चकमा देकर भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर से छह दिन पूर्व भी चोर छह घंटे चोरी कर ले गए थे। चंदा एकत्रित कर बुधवार को ही चार घंटे लगाए गए थे। मामले में पीड़ित ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!