रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवती ने परिजनाें को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, जेवरात लेकर समुदाय विशेष के युवक के साथ हुई फरार

- युवती की इंस्टाग्राम के जरिए मेरठ के युवक से हुई दोस्ती

अलीगढ़। थाना गांधीपार्क क्षेत्र की एक काॅलोनी की युवती ने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिला खिला दिया। परिजनों के बेहोश जाने पर युवती घर से जेवरात लेकर समुदाय विशेष के युवक के साथ फरार हो गई। मामले में युवती की बहन की ओर से युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस युवती व युवक की तलाश में जुट गई है।

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती

परिजनों के अनुसार युवती की सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर मेरठ के समुदाय विशेष के युवक से बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने अपना नाम बदलकर युवती से दोस्ती कर ली। युवक बुधवार को मेरठ से अलीगढ़ आगया।

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

बुधवार रात्रि में युवती ने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। परिजनों के बेहोश होते ही युवती घर की अलमारी में रखे जेवरात आदि को लेकर युवक के साथ फरार हो गई। अगले दिन सुबह जब परिजनों को होश आया तो घर में युवती गायब मिली। जिस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी से जेवरात भी गायब मिले। परिजनों ने युवती काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एएसपी/सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर युवती से दोस्ती की थी और शादी का झांसा देकर उसे लेकर फरार हो गया था। युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!