रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई फरियादियों की फरियाद

अलीगढ़। जनपद की सभी पांचों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे अधिकारियों ने बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनकर उनका निस्तारण कराया।

इगलास तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजकुमार सहयोगी, एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, एसडीएम महिमा राजपूत ने बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 52 शिकायतें आई। जिसमें से मौके पर चार फरियादियों को राहत प्रदान कर दी गई। कार्यक्रम के दौरान तहसील प्रांगण में विधायक व अधिकारियों ने सघन पौधरोपण भी किया। इस दौरान तहसीलदार डॉ. गजेंद्र सिंह, सीओ विशाल चौधरी, नायब तहसीलदार मयंक गोयल, एक्सईएन जीएस कसेरबाल, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।गभाना तहसील में तहसीलदार उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अवैध कब्जे, चकरोड़, पेंशन, राशन बिजली समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 42 शिकायतें आईं। जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, अजेंद्र तौमर, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी, एसडीओ विद्युत अमित कुमार, एसआई हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

खैर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी व सीओ राजीव द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!