बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती
इगलास। नगर में चल रहे मेला वसंत पंचमी में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती दंगल का शुभारंभ समाज सेवी हरीश शर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेच आजमा कर लोगों का मनोरंजन किया। आखिरी मुकाबला हरिओम पहलवान तिरवाया व खोनी पहलवान कुंडाल आगरा के मध्य हुआ।
रोमांचक मुकाबले में कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों को बराबर इनाम देकर पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका में यशवीर, नवल किशोर व कलुआ पहलवान रहे। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष महेश वर्मा, वीरेंद्र बघेल, सोमेश कौशिक, रामबाबू, गौरव शर्मा, रामकुमार शर्मा, तरुन दीक्षित आदि थे।