रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सो गया सिपाही, रायफल को चुरा ले गया चोर

एसएसपी ने सिपाही और एसआई को किया निलंबित

अलीगढ़। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि आम लोगों को तो छोड़ो वह पुलिस को भी नही बख्श रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को गुरुवार रात्रि में देखने को मिला। जब कोर्ट सुरक्षा में तैनात सिपाही की आंख लग जाने का फायदा उठाते हुए चोर उसकी रायफल व कारतूस की मैंग्जीन को चोरी करके ले गया। जब सिपाही की आंख खुली तो उसके होश उड़ गए और उसने मामले जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीवानी पुलिस चौकी है। यहां तैनात पुलिसकर्मियों की 24 घंटे कोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी रहती है। गुरुवार रात को भी ड्यूटी बदली थी और सिपाही विशाल कुमार की रात की ड्यूटी थी। सिपाही विशाल कुमार रायफल के साथ ड्यूटी कर रहा था, इसी दौरान देर रात में वह सो गया। इसी दौरान चोर मौके का फायदा उठाकर सिपाही की बंदूक, कारतूस की मैंग्जीन और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।



जब सिपाही विशाल कुमार की आंख खुली तो रायफल व मोबाइल फोन न पाकर उसके होश उड़ गए। सिपाही ने रायफल व मोबाइल फोन को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जिस पर उसने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तत्काल चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाले के साथ ही रात में वहां से गुजरने वालों से पूछताछ शुरू कर दी।

जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने छापेमारी करते हुए आरोपी चोर आसिफ पुत्र बल्लू निवासी नंगा टोला क्वार्सी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में उसने चोरी की घटना कबूल की और बताया कि उसने ही रायफल चोरी की है। उसके पास से पुलिस ने कारतूस की मैगजीन बरामद कर ली और निशानदेही पर रायफल भी बरामद की। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

वहीं मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने पर सिपाही विशाल कुमार और उसके पर्यवेक्षक एसआई उदयवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!