रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गोंडा हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर हुई कार्रवाई, आरोपियों के घर चला बुलडोजर

अलीगढ । कस्बा गोंडा में हुए गुरुवार को हुए नरेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है और उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया है।

एसपी देहात पलास बंसल, सीओ इगलास डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने मय फोर्स के साथ पहुंचकर आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया।

यह था मामला

कस्बा गोंडा में नरेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह गुरुवार शाम को अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते हमलावारों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। नरेंद्र के तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोलियों की तड़तड़ाहाट से पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। वहीं आरोपी मौके से भाग गए थे। परिजन नरेंद्र को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में नरेंद्र के भाई उदयवीर सिंह ने करन पुत्र गीतम सिंह, उसका छोटा भाई अर्जुन, अंकित और उनकी मां सोनिया पत्नी गीतम सिंह, अरविंद उर्फ आनू पुत्र करन सिंह निवासी बरौला एवं दीपू पंडित पुत्र कालीचरण निवासी नगला दरबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर गोंडा विजय कांत शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!