रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सेवानिवृत सीओ के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के जेवरात किए चोरी

खैर। थाना क्षेत्र में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ के घर को भी नहीं छोड़ा है। थाना क्षेत्र गांव लंगोटगढ़ी में चोरों ने सेवानिवृत्त सीओ के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात के अलावा नगदी चोरी कर ले गए। गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच करने के साथ ही साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

थाना क्षेत्र की सोफा चौकी के गांव लंगोटगढ़ी निवासी धर्मवीर सिंह सेवानिवृत सीओ हैं। बुधवार रात्रि में वह अपने कमरे में सो रहे थे। जबकि उनके अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। देर रात्रि में चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए। इस दौरान चोरों ने उनके कमरों को बाहर से बंद कर दिया तथा दूसरे कमरे में रखी अलावारी का ताला तोड़कर वहां रखे करीब 25 लाख रुपये के जेवरात व 58 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। जिस पर उन्हें अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने जैसे-तैसे दरवारों को खोलकर दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे सामान बिखरा हुआ पड़ा था, जबकि जेवरात व नगदी गायब थे। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ राजीव द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीबी कैमरों को चैक करने के अलावा अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीबी कैमरों में दो चोर के फुटेज मिले हैं। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा। वहीं लोगों में चर्चा है कि जब पुलिस वाले के घर को चोर नहीं बख्श रहे हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा।

कोल्डड्रिंक की दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी

जट्टारी। कस्बा में अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित उत्सव वाटिका के निकट बुधवार को चोर कोल्डड्रिंक की दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ले गए। गुरुवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तब घटना की जानकारी हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार टप्पल के गांव पिडोरिया निवासी जगबीर पुत्र भुल्लन कस्बा में उत्सव वाटिका के पास डागुर कोल्ड ड्रिंक के नाम से दुकान चलाते हैं और थोक विक्रेता है। बुधवार शाम को वह प्रतिदिन की भांति दुकान को बंद करके घर चले गए। बुधवार रात्रि में चोर दुकान में नकब लगाकर वहां से लाखों रुपये की नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार को जब पीड़ित दुकानदार ने दुकान खोलकर देखी तो दुकान की दीवार कटी देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित के अनुसार चोर गल्ले में रखे दो लाख रुपये के अलावा, एक बैटरा और हजारों रुपये की कोल्ड ड्रिंक को चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाई। मामले में पीड़ित दुकानदार जगबीर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!