रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगला नहचला के विवाद में मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

इगलास। गांव नगला नहचला में गुरुवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया था। घटना में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा पंजीकृत किया है। तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि एक पक्ष के देवेंद्र कुमार पुत्र गयाप्रसाद की ओर से अभिषेक, गोपाल, गोपाल, रामू, इंद्रेश, पिंटू, विनोद और द्वितीय पक्ष के राकेश पुत्र शिवनारायण की ओर से सतीश, सतेंद्र, अमित, बंटी, अरूण, अभिषेक, प्रशांत, बनी सिंह, रामवती, लज्जा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस प्रकरण में गोपाल, विनोद, इंद्रेश को गांव से ही गिरफ्तार किया गया। गोपाल की निशांदेही पर डबल नहर पटरी के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पोनिया, एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं, सतेंद्र, प्रशांत, अशोक को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के 21 लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!