मंगलायतन विश्वविद्यालय में शासी निकाय की बैठक में प्रस्तावों पर हुई चर्चा
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में शासी निकाय की बैठक का आयोजन कुलपति सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता चांसलर अच्युतानंद मिश्रा द्वारा की। बैठक में पूर्व के प्रस्तावों के साथ ही नए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने प्रो चांसलर प्रोफेसर पन्नाला रमैया के साथ ही सभी सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक में ऑनलाइन जुड़े चांसलर ने कहा कि मंगलायतन विश्वविद्यालय उस पथ पर गतिमान है जिसकी कल्पना विश्वविद्यालय के स्थापना के समय की गई थी। उन्होंने नैक ए प्लस, दूरस्थ व ऑनलाइन शिक्षा के साथ ही जैन अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा प्राप्त करने पर बधाई देते हुए विश्वविद्यालय को और ऊंचाइयां छूने के लिए शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष की अनुमति पर कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने पूर्व के प्रस्तावों साथ नए प्रस्तावों को समिति के सम्मुख विचारार्थ रखा। वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता ने वित्तीय जानकारियां साझा करते हुए एनुअल व ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी दी। बैठक में नए भवन के निर्माण के साथ ही 22 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक, मुकेश गोयल, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. महेश कुमार, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दिकी, डीडीओई प्रो. मसूद परवेज आदि उपस्थित रहे।