रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

इगलास। जय जवान, जय किसान जैसा ऊर्जावान नारा देने वाले भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कस्बा के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर भी शास्त्री जी ने सदैव अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। नेहरू के निधन के बाद उन्हें देश का प्रधानमंत्री चुना गया। उनकी सादगी, देशभक्ति व ईमानदारी के चलते मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दातारम चक, केके पटेल, सविता त्रिपाठी, रेखा अग्रहरी, विकास यादव, प्रवीन कुमार, शिव प्रकाश गौड़ आदि थे।

वहीं परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा भी गांव तोछीगढ़ में शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि दी और देश हित के कार्यों का स्मरण किया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने उनकी जीवन सुनाते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सच्चाई, सादगी के प्रतीक थे। इस अवसर पर दीपक कुमार, बृजेश गौतम, आशीष गौतम, सौरभ गौतम, सतेंद्र कुमार, शिवा, देवेंद्र कुमार, विनीत कुमार, धीरज, रवि आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!