गभाना पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव राजमऊ निवासी अमित व बीधानगर निवासी सूरजपाल कोर्ट में विचाराधीन अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वांरट के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।