रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भुकरावली पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार चालक घायल

गभाना। क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव भुकरावली के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

हाथरस निवासी हितेश कुमार बुलंदशहर के अरनियां ब्लाॅक में नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह वह कार से अरनियां से हाथरस के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड गांव भुकरावली के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हितेश घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर मैक्स से टकराई, चालक हुआ घायल
गभाना। गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर पला सल्लू के पास बुधवार देर रात्रि में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही मैक्स पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के खुर्जा निवासी सलमान पुत्र मुन्ना बुधवार देर रात्रि में कार से अलीगढ़ से खुर्जा लौट रहा था। जैसे ही वह गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर गांव पला सल्लू के निकट पहुंचा तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही मैक्स पिकअप से टकरा गई। जिसमें सलमान मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं हादसे के बाद मैक्स चालक गाड़ी को लेकर मौके से भाग गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!