गभाना में हाईवे बाईपास पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटा हुए घायल
गभाना। हाईवे बाईपास पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार क्वार्सी के किशनपुर की पहलवान काॅलोनी निवासी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय दिलीप कुमार हाल में परिजनों के साथ गाजियाबाद के खोडा में रह कर नौकरी करते हैं। सोमवार दोपहर को मां कमलेश देवी को लेकर बाइक से किसी काम से अलीगढ़ आ रहे थे। जैसे ही वह गभाना क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति सेआ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरव ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों कोटाेल एंबुलेंस की मदद से उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।