रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नलकूप की बिजली हो फ्री, आलू का करें निर्यात

इगलास| भारतीय किसान संघ जिला अलीगढ़ की मासिक बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी गुलवीर सिहं ने कहा कि छह जून को अलीगढ़ मंडल की जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण कासगंज में हो रहा है। जिसमें सभी विकास खंडों के जैविक प्रमुख एवं कार्यकारिणी के सदस्य कासगंज पहुचेंगे। वहीं, 16, 17 व 18 जून में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी में होगी। जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने सरकार से ज्ञापन के माध्यम से अप्रैल माह से सिंचाई नलकूपों के बिजली बिल फ्री जो किए थे उनके आदेश शीघ्र प्रसारित करने की सरकार से मांग की। वहीं, आलू निर्यात कर किसानों का भला करने की मांग की गई। इस संबंध में तहसीलदार डा. गजेंद्रपाल सिंह को ज्ञापन दिया गया। अध्यक्षता कमल सिंह व संचालन बीरेंद्र सिंह मीठैला ने किया। बैठक में करन पाल सिंह, लेखराज सिंह, देवेंद्र कुमार, बीरेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश गौतम, रनवीर सिंह, मंजू कौशल, नीरज शर्मा, चंद्रप्रकाश कौशल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!