रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दो दिवसीय एडवेंचर समर कैंप का समापन, स्विमिंग से पैरामोटर तक छात्रों ने उठाया भरपूर आनंद

बस्ती। ओमनी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित “एडवेंचर इन समर कैंप 2026” के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने ऊर्जा, उत्साह और रोमांच से भरपूर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिन की शुरुआत योग एवं ध्यान (मेडिटेशन) सत्र से हुई, जिसमें छात्रों ने मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

इसके बाद आयोजित जुम्बा सत्र में छात्रों ने फिटनेस और मस्ती का आनंद लिया, वहीं स्विमिंग गतिविधि में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए ताजगी का अनुभव किया। ज़िप-लाइन जैसी एडवेंचर गतिविधियों ने भी छात्रों में रोमांच और साहस का संचार किया। सबसे बड़ा आकर्षण पैरामोटर गतिविधि रही, जिसे पहली बार बस्ती में ओमनी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कैंपस के संस्कृति ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस अनोखी गतिविधि ने छात्रों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया और उन्हें आसमान में उड़ान का अद्भुत अनुभव देखने को मिला। मोटिवेशनल सत्र में विशेषज्ञों ने छात्रों को आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से पैरामोटर गतिविधि के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ऊंची उड़ान भरने के लिए साहस, विश्वास और सही मार्गदर्शन आवश्यक है।

समापन अवसर पर कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन, सेवानिवृत्त आईएएस ओम नारायण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को जीवन के व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि यह दो दिवसीय कैंप छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। अंत में दो दिवसीय समर कैंप का समापन उत्साह और सफलता के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!