रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के समर्थन में उतरे भाजपा नेता

इगलास। विपक्षी सांसदों के निलंबन के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी। संसद भवन के प्रवेश द्वार पर राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री की थी। इस दौरान राहुल गांधी वीडियो बना रहे थे। इस पर अब विवाद शुरू हो गया है। संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री से नाराज भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति के समर्थन में गुरुवार को क्षेत्र के तमाम भाजपा नेता जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर के लिए कूच कर गए। जिसमें पंकज चौधरी, नवदीप चौधरी, श्याम बाबू चौधरी, प्रभात चौधरी, संजय चौधरी प्रधान, गवेंद्र सिंह, अजय चौधरी, मनीष पाल सिंह, यतीश कुमार, डा. रोहित सिंह शामिल हैं।

तृणमूल कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया

गौंडा में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का बस स्टेंड पर मंडल अध्यक्ष ह्देश चौधरी के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सम्मान में हमेशा साथ व समर्थन में हैं। उपराष्ट्रपति किसान और जाट बिरादरी के मुखिया हैं। लोकतंत्र की अवधारणा में असहमति का प्रावधान है, अपमान का नहीं। बनर्जी ने जिस तरह किसान के बेटे का अपमान किया है, इतिहास में वह क्षण एक काले धब्बे के तौर पर जाना जाएगा। इस अवसर पर चौधरी साद सोंग, होशियार सिंह, सुरेंद्र कुमार अटल, हरिओम बजरंगी, धर्मा भैया, शिवचरण शर्मा, गीतम चौधरी, चौधरी किशनवीर सिंह, डा. जयपाल सिंह, नीरज चौधरी, संजय सिंह आदि थे।

उपराष्ट्रपति को जाटों का समर्थन नहीं : सत्यवीर सिंह

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति एक बैठक पींजरी पैंठ पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने जाट नेताओं से पूछा भाजपा वालों को अचानक जाट समाज की याद कैसे आ गई। क्या सत्यपाल मलिक जाट नहीं है? जब वो पुलवामा पर बोल रहे थे, तब जाट समाज की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में जाट समाज का सम्मान नहीं उस पार्टी व नेता से हमारे समाज का कोई मतलब नहीं। बैठक में चौधरी देवेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, बृजेश चौधरी, धर्मवीर सिंह, टोडर सिंह, उदयवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, रवि चौधरी, दिनेश पालीवाल, हुकुम सिंह, महेंद्र सिंह, बंटी सिंह, नरेश कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!