नगर पंचायत अध्यक्ष को 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
गभाना। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर तहसील परिसर में गभाना, चंडौस, पिसावाव बरौली नगर पंचायत की प्रक्रिया चल रही है। पांचवें दिन शुक्रवार को आखिरकार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का खाता खुल ही गया। पांचवें दिन पांच प्रत्याशियों अध्यक्ष पद के लिए तथा 32 प्रत्याशियों ने सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
बरौली से नगर पंचायत अध्यक्ष पद को जयप्रकाश व उनकी पत्नी शारदा ने व पवन कुमार ने, चंडौस से तेजवीर पुत्र भोजराज, तथा गभाना से अंकित पुत्र शिवकुमार निवासी सोमना ने निर्दलीय नामांकन किया। वहीं वार्ड सदस्य के लिए पिसावा से 16, गभाना से वार्ड नंबर 9 से राजकुमार अग्रवाल समेत 6 लोगों ने तथा चंडौस व बरौली से पांच-पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि पांचवें दिन तक गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 45, व सदस्य के 87, बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष को 49, सदस्य को 83, चंडौस नगर पंचायत अध्यक्ष को 27 व सदस्य के 76 तथा पिसावा नगर पंचायत अध्यक्ष को 22 व सदस्य पद के लिए 57 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल तक नामांकन, 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 27 अप्रैल को नाम वापसी व 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवांटित किए जाएंगे। 11 अप्रैल को मतदान होगा तथा 13 अप्रैल को गभाना, बरौली, चंडौस व पिसावा नगर पंचायतों की मतगणना गभाना अनाज मंडी में की जाएगी।
विज्ञापन
