रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इलेक्ट्रोनिक्स लि. के निदेशक बने विशंभर सिंह

इगलास। गांव तोछीगढ़ के मजरा नगला नन्नू निवासी रिटा. लेफ्टिनेंट जनरल विशंभर सिंह को भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड का निदेशक बनाया गया है। निदेशक बनने पर क्षेत्रीय लोगों के साथ ही स्वजन में भी खुशी है। वह 38 वर्ष तक थल सेना से सेवा देने के उपरांत 30 जून 2018 को सेवानिवृत हुए। इससे पूर्व में वे प्रोजेक्ट एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक के पद पर सेवा दे रहे थे। भारत इलेक्ट्रोनिक्स लि. कंपनी थल सेना, नौसेना व वायुसेना के लिए उपकरण बनाने के साथ ही होमलैंड सुरक्षा समाधान, स्मार्ट सिटी, ईगवर्नेंस के साथ ही देश सुरक्षा से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी काम करती है। राष्ट्रीय युवा संगठन के नितिन अग्रवाल, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के महिपाल सिंह, गुलाब सिंह व अन्य लोगों ने उनके निदेशक बनने पर बधाई दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!