ब्यौहरा में परिक्रमा मार्ग का किया शिलान्यास
इगलास। ग्राम पंचायत ब्यौहरा का परिक्रमा मार्ग काफी समय से बदहाल था। क्षेत्र पंचायत निधि से मार्ग में इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण फौजी ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान कमल चौधरी ने अतिथि का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रमुखता के आधार पर गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिपं सदस्य बंटी चौधरी, जयवीर सिंह, अमित ठेनुआं, प्रधान अमित चौधरी, संजय चौधरी, डिग्गा चौधरी, दीपू सिंह, आरके सिंह, पंकज चौधरी, डा. रोहित सिंह, सोनू चौधरी, राहुल सक्सेना आदि थे।