रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्यामवीर की हत्या का मुख्य आरोपी प्रवीन गिरफ्तार

इगलास। गांव कैमावली निवासी सिक्योरिटी गार्ड श्यामवीर सिंह की हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि गांव कैमावली निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह की हत्या विगत 10 फरवरी को हत्या हुई थी। उसका शव गांव चंद्रफरी के समीप रजबहा में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोली लगने के कारण मृत्यु होना पाया गया। हत्या के तीन आरोपित विकास कुमार उर्फ विक्का निवासी नगला देह थाना मांट, मथुरा, अनिल निवासी नगला हरगोविंद थाना राया, मथुरा, शैलेंद्र उर्फ शैलू को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को मुख्य आरोपित प्रवीन कुमार पुत्र सरजीत सिंह निवासी विदावास थाना बावल, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) को गंग नहर की पटरी से गिरफ्तार किया गया। उससे एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक श्यामवीर का प्रवीन की पत्नी सोनिया से शादी से पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका शक प्रवीन को हो गया था। श्यामवीर सिंह उसकी पत्नी को वाटसअप काल करके ब्लैकमेल करते हुए धमकी देता था। प्रवीन व अनिल कुमार ने श्यामवीर सिंह की हत्या के लिए  6.5 लाख रुपये की सुपारी विकास उर्फ विक्का को दी थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!