मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में रविवार को विश्वकर्मा जयंती बड़े हर्ष के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प, धूप, नेवैध से उनका पूजन किया गया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, प्रो. विरेसन सिद्दी, प्रो. राजीव शर्मा और विभागाध्यक्ष मोहन महेश्वरी ने यजमान के तौर पर हवन पूजन आदि किया। मंत्रोच्चार द्वारा पूजा-अर्चना पंडित पीसी शुक्ला ने संपन्न कराई। इस मौके पर कुलपति प्रो. दशोरा ने बच्चों को बताया कि विश्वकर्मा के प्राकट्य का यह दिवस है। इस दिन सृष्टि के सबसे बड़े शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। उन्होंने बताया ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की रचना की, तब इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भगवान विश्वकर्मा को दी थी। इस दिन यंत्रों और मशीनों की पूजा की जाती है। विभागाध्यक्ष मोहन माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जयंती के मौके पर लांच की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 की जानकारी वहां मौजूद श्रमिकों को दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वे किस प्रकार अपने उद्योग खोल सकते हैं साथ ही सरकारी सहायता भी प्राप्त कर सकते है। जयंती के इस अवसर पर अवतार सिंह कुंतल, श्वेता भारद्वाज, राजपाल, मुकेश शर्मा, कुंवर पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में डा. प्रमोद कुमार, डा. प्रीति पंकज गुप्ता, प्रो. अंकुर अग्रवाल, प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. सौरभ कुमार, डा. अशोक उपाध्याय, डा. सोनी सिंह, डा. आशीष विमल, लव मित्तल आदि मौजूद रहे।