रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में सांसद ने ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत एकत्र किया मिट्टी और चावल

गभाना। भाजपा के मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत गुरुवार को सांसद सतीश गौतम ने विभिन्न गांव में घर-घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी और चावल एकत्रित किए।

सांसद ने क्षेत्र के गांव ओगर नगला राजू, वीरपुरा, जखौता, मढ़की समेत करीब आधा दर्जन गांव में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी व चावल एकत्र किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अाह्वान पर देश के कोने-कोने से मिट्टी व चावल अमृत कलश में एकत्र किए जा रहे हैं। मेरी माटी-मेरा देश अभियान शहीदों के प्रति कृतज्ञता तथा शहीदों के परिजनों में यह भाव दृढ़ करता है कि पूरा देश उनका परिवार है व उनके साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा है कि देश की स्वतंत्रता तथा स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाने के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर बलिदानियों का शौर्य देश के गौरवन्वित करता रहे। उन्होंने बताया कि देश के कोने-कोने से एकत्रित मिट्टी दिल्ली पहुंचेगी जहां पर शहीदों की स्मृति में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंडौस प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, सुशील गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, यशपाल सिंह संजू, रहीशपाल सिंह, सुबोधा चौधरी, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!