इगलास में चल रही है बदलाव की आंधी : सुमित अग्रवाल
अलीगढ़। नगर निकाय निर्वाचन को लेकर चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। इगलास नगर में भाजपा के साथ ही अन्य प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनाव-प्रचार कर मतदाताओं से मान मनव्वल में लगे हैं। इगलास नगर के प्रत्येक गली मुहल्ला व वार्ड में व्यक्तिगत जनसंपर्क से हट कर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक साथ प्रचार कार्य प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल के समर्थन में उनके बेटे समाज सेवी सुमित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में घूमकर जनसंपर्क किया।

इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल के समर्थन में जनता को संबोधित करते हुए सुमित अग्रवाल ने कहा कि इगलास नगर पंचायत चुनाव में अब बदलाव की आंधी चल रही है। हर वार्ड में कमल खिलने वाला है। उन्होंने इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल को कमल के फूल के सामने मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान पुष्पा अग्रवाल के समर्थकों ने उनके द्वारा घोषित संकल्प पत्र की प्रतियां भी जनता के बीच में बांटी। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में 32 बिंदुओं को दर्शाया है और इगलास नगर पंचायत क्षेत्र के विकास का वायदा किया है।
जाट सभा ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
सुमित अग्रवाल ने बताया कि इगलास नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल को जाट महासभा ने सर्मथन दिया है। नगर के हाथरस रोड स्थित मिलन वाटिका में जाट सभा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने मंच से समर्थन देने का आव्हान किया। प्रत्याशी पुत्र सुमित अग्रवाल ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरिपाल सिंह व जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल चौधरी, जाट सभा के अध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह, संरक्षक रामकुमार, डा. सत्यपाल सिंह, महामंत्री सुरेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह, युवा जाट सभा के अध्यक्ष बल्लभ चौधरी, बृजेश चौधरी, पंकज चौधरी, राजबहादुर चौधरी, कुलदीप सिंह, बाबू सिंह, महावीर सिंह, रतन चौधरी आदि थे।