रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक ने 11वीं की छात्रा के साथ ओयो होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने से पीड़िता का परिवार मानसिक रूप से है परेशान

अलीगढ़। जनपद के एक आयो होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला संज्ञान में आया है। एक युवक 11वीं की छात्रा को बहलाकर होटल में ले गया। वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इनता ही नहीं होटल संचालक के साथ मिलकर मोबाइल से छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो को वायरल करने के नाम पर युवक व होटल संचालक ने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा के विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के परिजन परेशान हैं।

यह पूरा मामला अलीगढ़ जनपद के कस्बा इगलास का है। यहां एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उसकी पहचान एक वर्ष पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से अलीगढ़ के थाना गौंडा क्षेत्र के गांव जगनेर निवासी धीरज उर्फ छोटू पुत्र बलवंत सिंह से हुई थी। जान पहचान के बाद दोनों एक दूसरे से वार्ता करने लगे। युवक ने छात्रा को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया।छात्रा को फुसलाकर आयो होटल ले गया युवक

एक जून 2023 को धीरज छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ इगलास कस्बा के अलीगढ़ रोड स्थित राधे-राधे ओयो होटल ले गया। होटल के कमरे में छात्रा के साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं युवक ने होटल संचालक के साथ मिलकर छात्रा के अश्लील वीडियो बना लिए।छात्रा को युवक कर रहा था ब्लैकमेल

इसके बाद युवक ने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। वीडियो वायरल न करने की शर्त पर छात्रा से रुपयों की मांग की गई। छात्रा ने भय व लोकलाज के डर से किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। डर के चलते छात्रा ने घर से चुपचाप 45 हजार रुपये लेकर युवक को दे दिए। इसके बाद युवक ने 50 हजार रुपये की मांग और कर डाली। रुपये न देने पर छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।सोशल मीडिया पर वायरल की वीडियो

छात्रा द्वारा रुपये देने से इंकार करने पर जबरदस्ती बनाई गई अश्लील वीडियो विगत 13 मार्च को आरोपी युवक ने होटल संचालक के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने की जानकारी छात्रा के परिजनों तक पहुंची तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। वीडियो वायरल होने से पीड़िता का परिवार मानसिक रूप से परेशान है।पुलिस हिरासत में आरोपी

छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद से ही ओयो होटल संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है। सीओ इगलास डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के प्रार्थना पत्र पर आरोपित युवक धीरज व होटल संचालक के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!