होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
इगलास। कस्बा के हाथरस रोड स्थित एक होटल में बुधवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी की थी। यहां कुछ युवक व युवती आपत्तीजनत स्थित में मिले थे। पुलिस ने कोई विधिक कार्रवाई किए बिना युवक व युवती को हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
कस्बा में हाथरस रोड पर एक होटल है। पुलिस ने सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे यहां छापेमारी की थी। यहां तीन युवक व दो युवतियां आपत्तिजनक स्थित में मिले थे। सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सभी युवक व युवतियां बालिग हैं। उन्हें सख्त हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। वहीं होटल संचालक से कागजात मांगे गए हैं। उसके संबंध में जांच की जा रही है।
किशोर ने की बच्ची से छेड़छाड़
गौंडा क्षेत्र के एक गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गांव के ही दंपति कथा सुनने गए थे। इस दौरान उनकी चार वर्षीय बेटी भी माता-पिता के पास जाने के लिए घर से निकल गई। रास्ते में गांव का ही 13 वर्षीय किशोर बच्ची को बहलाकर अपने साथ बाजरा के खेत में ले गया। किसी प्रकार बेटी की पिता मौके पर पहुंच गया और बच्ची के रोने की आवाज सुनकर खेत पर पहुंच गया। आरोपित को पकड़ने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा ने बताया कि किशोर को हिरासत में लिया गया है। बच्ची के पिता के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बालउपचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
तमंचे के साथ गिरफ्तार
गौंडा क्षेत्र के गांव बसौली के बच्चू सिंह पुत्र नौरंग सिंह को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ एसआइ अरविंद कुमार सिवाल ने बसौली रजवहा से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसआइ ने बताया कि मंगलवार को इन्हीं के बेटे विपिन कुमार को हरियाणा पुलिस 10 तमंचों के साथ गिरफ्तार करके ले गई थी।