रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

चंडौस। थाना चंडौस पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

गश्त के दौरान हुई गिरफ्तारी

इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार देर रात उपनिरीक्षक अलखराम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान कस्बा स्थित बिजलीघर से चीमनपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

तलाशी में मिला अवैध चाकू

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सीताराम निवासी दुलखरा, थाना आहार, जनपद बुलंदशहर बताया। जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मंगलवार दोपहर में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!