तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बची

रॉयल स्टार न्यूज…
गभाना। गाजियाबाद- अलीगढ़ हाईवे स्थित गांव भरतरी पर गुरुवार सुबह तहसीलदार गभाना की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तहसीलदार बाल-बाल बच गई।
तहसीलदार गभाना ऊषा सिंह गुरुवार सुबह करीब दस बजे सरकारी गाड़ी से जिला मुख्यालय से तहसील मुख्यालय के लिए आ रही थी। तभी हाईवे स्थित भरतरी गांव पर सड़क पर अचानक आए दो बच्चों को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तहसीलदार व चालक प्रेमपाल सिंह को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में तहसीलदार व उनके चालक के मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी दो से तीन पर पलटा खाते हुए सड़क किनारे पलटी। हादसे की जानकारी पाकर एसडीएम गभाना केबी सिंह, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार के अनुसार हादसे में उन्हें मामूली चोट आई हैं।