पेंटिंग व रंगोली के माध्यम से बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
गभाना। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर काॅलेज में शनिवार को पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे नियमित प्रतियोगिताओं से छात्रों में कला के प्रति हुनर विकसित होता है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत, ईमानदारी व विनम्रता जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताओं में छात्रों को अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन करना चाहिए एवं सृजनात्मक प्रतिभा को नए रूप में निखारना चाहिए। कला प्रतिभा के प्रदर्शन का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों का कौशल प्रकट होता है व प्रतिभा को निखारते में मदद मिलती है।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दीवार पर राधा-कृष्ण, भगवान शिव समेत विभिन्न आकृषक आकृतियों की पेंटिंग बनाकर व विभिन्न सुंदर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बाल पेंटिंग में वंश, पिंकल, शिवानी, स्वाती, शैली, मनु, अविका प्रथम, तनिष्का सिंह, अनमोल, प्रवीन, आलोक, आयूष, प्रयांशु, भूमिका, सिद्धी, ज्योति द्वितीय, अभिनव, मनीष, लाखन, शिवम व हेमंत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में मानवी, लवन्या, वंदना, लवि, माधुरी प्रथम, आयुषि, स्वेता सोनी द्वितीय, डिंपल, खुशबू, साक्षी, खुशी, गुंजन, सुहानी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, केंद्रपाल सिंह, अवधेश कुमार, मुनेश सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, पूजा सिंह, निशा सिंह, रेनू सिंह, ज्योति शर्मा, नेहा सिंह, निशा जाखड़ आदि मौजूद रहे।
