रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रकाश कान्वेंट स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

इगलास। कस्बा के प्रकाश कान्वेंट स्कूल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया। 10वीं कक्षा में जयंत वशिष्ठ ने 94.6 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, वहीं 12वीं कक्षा में काजल चौधरी ने 95 फीसद अंक के साथ प्रथम स्थाल प्राप्त किया। 10वीं में नेहा कुमारी, वंशिका राघव और शिवानी ने भी 90 फीसद अंक प्राप्त किए। 12वीं में हर्षित व शिवानी ने 85 फीसद, सचिन ने 80 फीसद अंक प्राप्त कर प्रदर्शन किया। प्रबंधक श्याम बाबू चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस सफलता का श्रेय दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!