एलबीके पब्लिक स्कूल को अनूप व दिव्यांशी ने किया टाप
एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल इगलास का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2025 का परीक्षा परिणाम 10वीं का शत-प्रतिशत रहा तो वही 12वीं का परीक्षा परिणाम 90% रहा जिसमें अनूप शर्मा ने 12वीं की परीक्षा में विद्यालय में 96.8% सर्वोच्च अंक प्राप्त किये तो वहीं पर 10वीं की परीक्षा में दिव्यांशी शर्मा व अंशुल चौधरी ने 95% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए । सीबीएसई परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई । अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए तथा विद्यालय में उपस्थित होकर एक दूसरे को बधाई देते हुए भी दिखाई दिए साथ ही शिक्षकों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया । कक्षा 12वीं में मानविकी वर्ग से हिमांशी अग्रवाल ने 96.6% प्रतिशत नंबरों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि वाणिज्य वर्ग से उमंग मित्तल ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी वर्ग में द्वितीय स्थान हेतु मान्या अग्रवाल 94.7% अंक, मोनिका सिंह 94.5% अंक, शांभवी यादव 93.5%, छत्रपति 97.9%, प्रदीप 91.2%, कुमारी दीपिका 90% रहे ।

कक्षा दसवीं में विवेक कुमार 93% के साथ द्वितीय स्थान जबकि ज्योति चौधरी 92.20 प्रतिशत मार्क्स के साथ तृतीय स्थान और क्रमशः नेहा कुमारी 92.6%, संध्या भारती 91.5%, हर्षित शर्मा 91.6%, आदित्य कुमार 91% के साथ सफलता प्राप्त की।
विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने उपस्थित होकर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबीना शाहीन, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल व निर्देशिका प्रियंका अग्रवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पटका व मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर राहुल उपाध्याय, राजेश कुमार, शुभम शर्मा, सीपी सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, तीक्ष्ण तिवारी, योगेंद्र शर्मा, विवेक सोनी इत्यादि शिक्षक शामिल रहे ।