रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गैस एजेंसी कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला शव

अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के सहार देहली अपार्टमेंट में गैस एजेंसी कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार औरेया के डिबियापुर निवासी 34 वर्षीय अश्वनी पुत्र शिवशंकर अलीगढ़ में एक गैस कंपनी में डिप्टी मैनेजर थे। वह क्वार्सी बाईपास स्थित सहार रेजीडेंस में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को उन्होंने परिजनों से हंसी-खुशी फोन पर बात की थी। लेकिन शनिवार को पूरे दिन उन्होंने किसी भी परिजन का फोन रिसीव नहीं किया। जिस पर परिजनों को चिंता हुई और वह औरेया से अलीगढ़ पहुंच गए। परिजन जब फ्लैट पर पहुंच तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों कई बार फोन करने के साथ ही दरवाजा को बजाया, लेकिन अंदर से कोई भी आवाज नहीं आई। जिस पर उनका शक और भी गहरा गया। परिजनों ने आस-पड़ौस के लोगो की मदद से छत के रास्ते अंदर घुसे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अश्वनी का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसे लेकर परिजन औरेया के लिए चले गए।

क्वार्सी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और कॉल डिटेल्स भी खंगाली जाएंगी। जिससे कर्मचारी की मौत का पर्दाफाश किया जा सके।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!