रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में 18 बकाएदारों के काटे कनैक्सन

इगलास। नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। करीब आठ लाख रुपये के बकाया पर विभाग ने 4.50 लाख रुपये की वसूली करते हुए 18 अवैध संयोजनों को काट दिया। अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ अवर अभियंता अनिल कुमार तथा विभागीय टीम के सदस्य श्याम सुंदर, गुड्डा, मुलायम, सुशील, कैलाश, श्यामू, नविया शामिल रहे। एसडीओ ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते बकायों को लेकर की गई है, अभियान आगे भी जारी रहेगा।

————————————————————————————

बैनामा के बाद रुपये न देने पर मुकदमा दर्ज

इगलास। ग्राम हरौथा निवासी एक किसान से उसकी कृषि भूमि का बैनामा कराने के बाद शेष धनराशि बारह लाख रुपए न देने पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरौंथा निवासी सुरेश चंद्र शर्मा पुत्र राजबहादुर शर्मा का कहना है कि उसने अपनी कृषि भूमि का बैनामा पडौसी गांव दुमैड़ी निवासी मुन्नी देवी पत्नी कालीचरन को तीस लाख रुपए में बिक्री की थी। आरोप है कि उसको दो चैक सात लाख तथा बारह लाख रुपए के दिये थे। सात लाख रुपए का चैक तो बैंक से क्लीयर हो गया। दूसरा चैक खाते में पर्याप्त धनराशि न होने संबंधी रिपोर्ट के साथ मुझे वापस कर दिया। पीड़ित ने चैक क्लीयर न होने पर शिकायत की तो यह कहते हुए कि तुम्हें नकद रुपए दे देंगे चैक हमें लौटा दो। नकद धनराशि देने संबंधी बात पर भरोसा करते हुए चैक को वापस करा दिया । चैक वापस लेने के बाद जब मैं बारह लाख रुपए लेने 11 जुलाई को उनके गांव लेने गया तो मौनू व विपिन ने गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की। इस घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विवेचना प्रारंभ कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!