रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तेहरा में 15 दिन से फुंके पड़ा है ट्रांसफर

इगलास। करीब पंद्रह दिनों से कान चिरौली फीडर से जुड़े तेहरा गांव के ट्रांसफर के फुंके होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजलीघर पर एसडीओ के समक्ष गहरी नाराजगी व्यक्त की। काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जेई पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर दिन अगले दिन ट्रांसफार्मर आ जाने का आश्वासन देकर टरकाते रहते हैं। इस कारण तेहरा गांव के करीब 100 घरेलू उपभोक्ता भीषण उमस भरी गर्मी और रात के अंधेरे में समय रहने को मजबूर हैं। बताते चलें कि तेहरा के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी की थी। इसके जबाव में अधिकारियों ने उनसे 24 घंटे का समय मांगा था। इसलिए ग्रामीणों ने बिजलीघर के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर शुक्रवार को अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रान्सफर गोदाम में आ गए हैं आज शाम या कल तक तेहरा के ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा। ज्ञापन देने वालों में तेहरा के पूर्व प्रधान और वरिष्ठ रालोद नेता चौधरी सुरेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, ओमप्रकाश, केला देवी, कृपाल सिंह, बसंत कुमार, भूरी देवी, देवकरन, गिर्राज सिंह, भूपेंद्र, दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!