हाईवे पर कार ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर
गभाना। हाईवे पर कटरा मोड़ के पास बाइक सवार भाई-बहन को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बहन गिरकर घायल हो गई। जिसे उपचार को कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोधा निवासी शिवम कुमार बुधवार दोपहर में बाइक से अपनी चचेरी बहन अनु के साथ नोएडा से लोधा लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर कटरा मोड़ के पास पहुंचे तभी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनु गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायल को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


