रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

संग्रह अमीन को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा

अलीगढ़। इगलास तहसील में तैनात एक संग्रह अमीन को पीड़ित की जारी आरसी की तारीख आगे बढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ रोरावर थाना में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा इगलास निवासी अमित उपाध्याय के खिलाफ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की चार लाख रुपये की आरसी जारी हुई थी। जिस पर इगलास तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात सौदान सिंह ने अमित को तारीख आगे बढ़ाने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहीं। मामले में पीड़ित ने 28 मई को एंटी करप्शन से शिकायत की। शिकायत के आधार पर टीम ने डीएम से मुलाकात कर दो गवाह नियुक्त कराए। गुरुवार को अमित कस्बा स्थित अपनी मोबाइल की दुकान पर पांच हजार रुपये लेकर पहुंचे। दोपहर में उन्होंने अमीन सौदान सिंह को रुपये दिए। तभी एंटी करप्शन की टीम ने अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। मामले में अमीन के खिलाफ रोरावर थाना में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। शुक्रवार को आरोपी को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!