रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगर पंचायत अध्यक्ष को 68 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गभाना । नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए अंतिम दिन गभाना, चंडौस, बरौली व पिसावा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 68 प्रत्याशियों ने कुल 89 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं वार्ड सदस्य के लिए 247 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।


गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजा गभाना कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चार सेट में, उनकी मां अंबिकाराज सिह ने दो सेट में, भाजपा से पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह की पुत्रवधु व पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंडौस पुष्पलता सिंह ने सांसद सतीश गाैतम, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, चंडौस ब्लाक प्रमुख रेशमपाल सिंह, सतेंद्र सिंह भोला, जुगेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह के साथ पहुंचकर चार सैट में अपना नामांकन दाखिल किया।

बसपा के रविद्रपाल सिंह ने दो सैट में, गभाना से अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने 25 ने तथा 15 वार्ड सदस्यों को 64 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिसमें वार्ड नंबर चार से केवल राजकुमार ने नामांकन किया है। बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के मनोज कुमार सिंह ने बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, युवा नेता अभिमन्यु सिंह, ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, लोधा ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह के साथ पहुंचकर दो सैट में, आजाद समाज पार्टी की भूरी ने, बसपा के बंटी ने दो सैट में, आम आदमी पार्टी के प्रवीन कुमार ने चार सैट में अपना नामांकन दाखिल किया।

यहां से कुल 25 प्रत्याशियों ने 33 तथा 14 वार्ड सदस्यो को 69 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चंडौस नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के धर्म सिंह भारती ने, बसपा के ललित कुमार, कांग्रेस के मलखान सिंह ने नामांकन पत्र रिर्टनिंग ऑफीसर के समक्ष दाखिल किए। यहां से कुल 15 उम्मीदवारों ने 16 तथा 11 वार्ड सदस्याें के लिए 58 लोगों नामांकन दाखिल किए हैं। पिसावा नगर पंचायत अध्यक्ष को भाजपा के रवेंद्र कुमार उर्फ लाला राठी समेत छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया यहां से अध्यक्ष पद को 15 दावेदारों ने तथा सदस्य को 12 वार्ड में 56 लोगों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।

इससे पूर्व सभी प्रत्याशी समर्थकों व ढोल-नगाड़ों के साथ जूलूस के रूप में पहुंचे। नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को लेकर पुलिस व प्रशासन ने पूरी तरह से सतर्क रहा। इस दौरान प्रशासन ने समर्थकों व वाहनों को तहसील मुख्यालय से दूर दो सौ मीटर दूरी पर ही रोक लिया, केवल प्रत्याशी व प्रस्तावकों के अलावा अन्य किसी को प्रवेश नहीं हाेने दिया। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 अप्रैल को नाम वापसी व 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

                                                  विज्ञापन                                                     

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!