प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर पर 51 हजार दीपों से होगा दीपदान
अलीगढ़। महानगर के अचल सरोवर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर व सिद्धि विनायक मंदिर एवं माता महालक्ष्मी मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली महोत्सव पर्व 27 नवंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
रामघाट रोड स्थित महाजन पैलेस में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में हमारी हिंदू सभ्यता की परंपरा को निभाते हुए वर्षों से हम देव दीपावली को मानते आ रहे है। और इस वर्ष भी भव्य रूप से हम देव दीपवाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहरवासी ही नहीं बल्कि दूर दराज के श्रद्धालु शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र 51 हजार दीपकों से किया गया दीपदान व विशाल भव्य आरती रहेगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में 6:30 बजे से स्वर्ण श्रृंगार व सांय 6:30 बजे से 56 भोग के दर्शन इसके तत्पश्चात 7:00 बजे से विशाल महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री गणेश मंदिर के महंत विनय नाथ गुरु ने बताया कि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमारी, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा, महापौर प्रशांत सिंघल, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, डॉ संजय भार्गव, मानव महाजन, पार्षद हरीश सैनी, पार्षद अंशु अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगें।
इस मौके पर पार्षद हरीश सैनी़, गौरव शास्त्री, चित्रांश गुप्ता, रवि वर्मा, विशाल देश भक्त, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
