रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिया तोड़ने व जाम लगाने पर आठ नामजद समेत 58 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज

– भगतगढ़ी की पुलिया पर हादसे में दो सगे भाई की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिया को किया था क्षतिग्रस्त,

– टेटी गांव मार्ग पर लगाया था जाम

खैर। क्षेत्र के गांव भगतगढ़ी पुलिया पर मंगलवार को ग्रामीणों ने टेटी गांव मार्ग पर जाम लगाने के साथ ही पुलिया को तोड़ दिया था। जिसको लेकर आठ नामजद समेत 58 लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा रोड को अवरूद्ध करने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है।

बता दें कि सोमवार की देर रात्रि में बुलंदशहर के थाना अरनियां के ऊंचा गांव निवासी रामकुमार शर्मा के 35 वर्षीय बेटा विशाल शर्मा व 25 वर्षीय बेटा केके उर्फ कृष्णकांत शर्मा गोवर्धन की परिक्रमा बाइक से गांव लौट रहे थे तभी थाना क्षेत्र में भगतगढ़ी की पुलिया के पास खैर की तरफ से तेज गति से जा रहे केंटर ने दोनों भाईयों की बाइक के अलावा उनके बहनोई कुशलपाल बहन अर्चना निवासी टप्पल की बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई पुलिया से नीचे बंबा में जा गिरे थे। तभी केंटर भी अनियंत्रित होकर बंबा में पलट गई थी। जिसके नीचे दबकर दोनों भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर भगतगढ़ी, अरनी, पलाचांद, हृदय की नगरिया, खेड़ा सत्तू के सैकड़ों ग्रामीण पर एकत्रित हो गए थे और जमकर हंगामा करते हुए खैर-टेंटी गांव मार्ग पर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्रीय विधायक व राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान समेत तमाम अधिकारियों को टूटी पुलिया को सही कराने तथा उसे चौड़ी कराने तथा रेलिंग लगवाने की कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया है। जिसके चलते साल भर दर्जनों लोग अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं। फिर भी इस ओर कोई भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया को सब्बल, हथोड़ा आदि से तोड़ डाला था। जिससे खैर-वृंदावन, मथुरा मार्ग बंद हो गया था। पुलिस ने किसी भी हादसे को रोकने के लिए वहां पर बैरियर लगा दिया था। बुधवार को मथुरा-वृंदावन जाने-आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना पड़ा। उन्हें कई किलोमीटर की दूरी तय करनी। वहीं मामले में एसआई संजीव वर्मा की ओर से भगतगढ़ी निवासी सुभाष, छोटू, किशनी, संतोष, जैकी, दिनेश व जीतू सिंह व अरनी निवासी अवनीष के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने, रोड को जाम करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!