रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ओगर नगला राजू में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव में 72 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

- जमालपुर सिया में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

गभाना। चंडौस ब्लाॅक के ओगर नगला राजू व जवां ब्लाॅक के जमालपुर सिया में ग्राम प्रधानों की मृत्यु हो जाने के बाद रिक्त चल रहे पदों के लिए बुधवार को चुनाव हुआ। इस दौरान मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयाेग किया।

बता दें कि ओगर नगला राजू के ग्राम प्रधान की पिछले दिनों सड़क हादसे में, जबकि जमालपुर सिया के ग्राम प्रधान की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को दोनों गांव में प्रधान पद को उपचुनाव हुआ।

मतदान केंद्रों पर सुबह सात से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। शाम पांच बजे तक हुए मतदान में ओगर नगला राजू में चार प्रत्याशियों के लिए 72.08 प्रतिशत व जमालपुर सिया में छह प्रत्शाशियों के लिए 59.46 प्रaतिशत मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर उनका भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद कर दिया।एसडीएम गभाना केबी सिंह ने बताया कि दोनों ही गांव में ग्राम प्रधान के पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ है। शुक्रवार को ओगर नगला राजू गांव की मतगणना चंडौस ब्लॉक परिसर में व जमालपुर सिया गांव की मतगणना जवां ब्लॉक परिसर में सुबह आठ बजे से की जाएगी। जमालपुर सिया में एसडीएम कोल रवि कुमार, तहसीलदार कोल सौरभ यादव, ओगर नगला राजू में एसडीएम गभाना केबी सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार, इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह मतदान केंद्रों पर लगातार भ्रमण कर मतदान की जानकारी लेते रहे। वहीं दोनों ही गांवों के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!