गभाना के फॉस्टर किड्स प्ले स्कूल में धूमाधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
गभाना। नगर के फॉस्टर किड्स प्ले स्कूल में बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हुई रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण एवं अन्य बाल स्वरुपों ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सोनू ठाकुर ने बांके बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि त्यौहार जीवन में अनेकों खुशियां लेकर आते हैं। हमें मिल जुलकर सभी त्यौहार मनाने चाहिए। इससे आपसी भाई-चारे की भावना पैदा होती हैं। त्यौहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, डांडिया डांस, श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का नाटक के माध्यम से मंचन कर अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
वहीं छात्र-छात्राओं ने राधा व श्रीकृष्ण, शंकर-पार्वती, दुर्गा, काली आदि के बाल स्वरुप धारण कर रुप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तन्वी ठाकुर,साक्षी सिंह, दिशा सिंह, दीक्षा सिंह, निधि सिंह,दुर्गेश शर्मा, अदित्य, सतगुरु, रितु, आविद खान, कपिल ठाकुर, गौरव, रूबी, राधा, लता, नीरू, लक्ष्मी, मोहित, नारायण, ऋतु, स्वाति आदि मौजूद रहे।